गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा: पति की मौत; पत्नी की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
ब्यावरा में गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे राजगढ़ बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में सुरेंद्र सिंह भल्ला के घर के रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया।
पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया
धमाका इतना तेज था कि पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। हादसे में सुरेंद्र सिंह भल्ला (60) और उनकी पत्नी पद्मा भल्ला बुरी तरह झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ पहुंचते ही सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
घटना के समय दंपती घर में अकेले थे
बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती घर में अकेले थे। घर में पीएनजी गैस कनेक्शन के साथ एलपीजी सिलेंडर भी मौजूद था।
मामले की जांच जारी
आग लगने की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पहले आग लगी या विस्फोट हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल ब्यावरा लाकर पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!