प्रसिद्ध जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: बाइक सहित खाई में गिरे दो युवक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक अचानक गहरी खाई में गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर क्योंटी जलप्रपात क्षेत्र में पहुंचे थे।
पहचान में जुटी पुलिस
इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।
समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर युवकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
क्योंटी जलप्रपात रीवा का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और खतरनाक क्षेत्रों में सुरक्षा बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!