दर्दनाक हादसा: खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की मौत; पिता ने कूदकर बाहर निकाला, दर्शन करने आया था परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर में नगर परिषद की कथित लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद खुले छोड़ दिए गए सेप्टिक टैंक में महाराष्ट्र से दर्शन करने आए तीन वर्षीय बच्चे के गिरने से उसकी मौत हो गई।
टैंक में छलांग लगाकर बेटे को बाहर तो निकाला
पिता ने जान जोखिम में डालकर टैंक में छलांग लगाकर बेटे को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम जिंदगी की जंग हार गया।
नागपुर से दर्शन करने आया था परिवार
जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी कैलाश उसराठे अपने परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। ब्रह्मपुरी पार्किंग में बस से उतरते ही उनका तीन वर्षीय बेटा आगे की ओर दौड़ पड़ा। अंधेरा होने के कारण उसे रास्ते के किनारे बना खुला सेप्टिक टैंक दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा।
पिता ने दिखाई बहादुरी, लेकिन नहीं बच सकी जान
बेटे को टैंक में गिरता देख पिता कैलाश उसराठे ने बिना देर किए उसमें छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में मासूम को तत्काल अस्पताल ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन फेफड़ों में गंदा पानी भर जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के बाद नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान खोले गए सेप्टिक टैंक को बिना सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने मांग की है कि ब्रह्मपुरी पार्किंग सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर खुले पड़े सेप्टिक टैंकों को तत्काल ढंका जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
संबंधित समाचार

तुलसी बोले- फैसला संगठन करेगा, दिग्विजयसिंह नहीं:सांवेर से भोपाल तक रिमझिम बरस रहा ‘सावन’

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:4.80 लाख रुपए की स्मैक और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पेपर लीक केस:मुख्य आरोपी यहां से गिरफ्तार; पूछताछ के लिए ले गई पुलिस

धंस रही जमीन 8 मकान जमींदोज:पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन और जेसीबी से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सस्पेंस:संजय राउत का दावा; इनको मिल सकता है शिक्षा मंत्रालय

जल्द शुरू होगा स्विमिंग पूल:मिलेंगी कई आधुनिक खेल सुविधाएं; अटल खेल संकुल में खराब इंजीनियरिंग की वजह से सालों से बंद पड़ा था प्रोजेक्ट, कमियां दूर कर संवारा जा रहा परिसर

414 की आजीवन सदस्यता रद्द करने पर महाराष्ट्र साहित्य सभा को दिया नोटिस:सभा की पंजीकृत नियमावली में नहीं है ट्रस्ट बोर्ड को कार्यकारिणी भंग करने व नई समिति गठित करने का अधिकार

नई दर्शन व्यवस्था लागू:अब एक मिनट में इतने श्रद्धालु कर रहे बाबा के दर्शन; इस द्वार से शुरू हुई नई एंट्री

नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी:दूषित जलापूर्ति से बढ़ा बीमारी का खतरा; नगर निगम की पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:295 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते दबोचा

इस धर्मनगरी में दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब:रोज इतने हजार श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग; स्टेशन पर पहली बार लागू होगी वन-वे व्यवस्था

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका:दिग्गज नेता राजीव दांगी ने थामा भाजपा का दामन

मानसून का कहर:गुजरात में 5 मौतें, असम में 24 घंटे में 14 की जान गई

सिंहस्थ बायपास की जमीन पर मुआवजा विवाद:कहीं ₹3 करोड़ प्रति हेक्टेयर; तो कहीं सिर्फ ₹60.48 लाख, किसानों में नाराजगी

अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से कर रहा था सप्लाई; 6 लाख का नशा किया जब्त

सड़क पर दुकानदारी जेल रोड पर दिनभर रेंगती हैं गाड़ियां:दोनों ओर आधे रोड तक वाहनों का अवैध अतिक्रमण; सड़क पर सजा सामान

हाईकोर्ट में सोमवार को सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील:न्यायाधीशों की कमी समेत कई समस्याओं पर जताएंगे विरोध

संजय उर्फ रॉनी कौशल की कस्टडी से खुली कड़ियां:ड्रग्स केस के पीछे छिपा सट्टे का कनेक्शन; अब जांच का फोकस-कौन खेलता था, कौन खिलाता था और पैसा किसके पास पहुंचता था

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान:ट्वीट कर कही ये बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!