महू-घाटा बिल्लौद मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित: जर्जर पुल के कारण लिया निर्णय; जानिये क्यों महत्वपूर्ण है यह रास्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन द्वारा इंदौर जिले के महू-घाटाबिल्लौद मार्ग पर महूगांव स्थित पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यातायात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा उक्त पुल का निरीक्षण किए जाने पर इसकी स्थिति अत्यधिक खराब पाई गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
यह मार्ग पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं इन्दौर जिले को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर भारी एवं यात्री वाहनों का आवागमन होता है। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। पुल का नवनिर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
यातायात व्यवस्था के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
1. थाना सिमरोल की ओर से महू पीथमपुर आने वाली भारी वाहनों को सिमरोल से तेजाजी नगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा, जो तेजाजी नगर इन्दौर से फोरलेन होते हुए पीथमपुर पहुंच सकेंगे।
2. पीथमपुर चौपाटी से महू-सिमरोल तरफ आने वाले भारी वाहनों को ए०बी० रोड़ इन्दौर की ओर डायवर्ट किया जायेगा, जो तेजाजी नगर इन्दौर से सिमरोल होते हुए खण्डवा की तरफ जा सकेंगे।
3. पास में ही छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है, छोटे वाहन उससे गुजरेंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!