स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा: जीपीएस, सीसीटीवी और स्पीड 40 से ऊपर नहीं...नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। कल रानी सराय सभागार में 100 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ हुई बैठक में साफ संदेश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली स्कूल बसों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में डीसीपी (यातायात एवं क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात केवल पुलिस नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट विभाग की भी समान जिम्मेदारी है।
बस में ये संसाधन होना अनिवार्य
बैठक में सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी गेट अनिवार्य रूप से मौजूद हों। बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बिना फिटनेस वाले वाहनों को सड़क पर उतारने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही ड्राइवरों के भारी वाहन लाइसेंस, मेडिकल जांच, आंखों की नियमित जांच, प्रशिक्षण और पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए।
नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन
यह भी स्पष्ट किया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। डीसीपी त्रिपाठी ने स्कूल प्रबंधन से छात्रों का नियमित फीडबैक लेने को भी कहा, ताकि ड्राइविंग, बसों की स्थिति और सुरक्षा संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।
बैठक में कुछ स्कूलों ने अपनी बसों में लगाए गए ब्रीथ एनालाइजर सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी भी साझा की। यातायात पुलिस ने घोषणा की कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की जांच की जाएगी। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली बसों और संबंधित संस्थानों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!