ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के साथ इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आ रही है।
बुजुर्ग महिला की मदद की
इसका एक उदाहरण विजयनगर चौराहे पर देखने को मिला, जहां ड्यूटी पर तैनात सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने रास्ता भटककर परेशान हो रही एक बुजुर्ग महिला की मदद की।
बस स्टैंड का रास्ता नहीं मिल रहा था
ड्यूटी के दौरान सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने चौराहे पर काफी देर से खड़ी एक बुजुर्ग महिला को परेशान देखा।
उन्होंने पास जाकर पूछा कि माताजी को कहां जाना है। महिला ने बताया कि उन्हें सारंगपुर जाना है, लेकिन बस स्टैंड का रास्ता समझ नहीं आ रहा और वे रास्ता भटक गई हैं।
खुद दिया ऑटो का किराया
महिला की परेशानी समझते हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने तुरंत ऑटो रुकवाया और उसका किराया खुद दिया।
उन्होंने महिला को सारंगपुर जाने वाली बस तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए स्टार चौराहे की ओर रवाना किया।
आगे की यात्रा के लिए भी की मदद
इसके साथ ही आगे की यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें कुछ राशि भी दी।
यातायात पुलिसकर्मी की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
ड्यूटी के बीच जरूरतमंद की मदद करने के इस कार्य की सराहना हो रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!