रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त: अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रॉन्ग साइड वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई का तरीका बदल दिया है। अब ऐसे मामलों में केवल चालान काटने के बजाय FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लोगों के खिलाफ पहली बार FIR दर्ज
चाणक्यपुरी चौराहे पर पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ पहली बार FIR दर्ज की। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस का इस्तेमाल किया। ड्रोन के जरिए वन-वे सड़क पर गलत दिशा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी गई और नियम तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की गई।
चालान तक सीमित नहीं रहेगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में मुख्य रूप से चालानी कार्रवाई की जाती थी। लेकिन गलत दिशा में वाहन चलाने से सामने से आने वाले वाहन और पैदल राहगीर सीधे खतरे में पड़ते हैं।
इसी वजह से गंभीर लापरवाही के मामलों में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए FIR दर्ज करने का फैसला लिया गया है। चाणक्यपुरी चौराहे पर निगरानी के दौरान कई वाहन वन-वे सड़क पर गलत दिशा से आते मिले।
सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई के लिए नजर रखी।
ड्रोन बना तीसरी आंख
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन तकनीक का सहारा लिया। ऊंचाई से निगरानी होने के कारण गलत दिशा में वाहन लेकर आने वाले चालक पुलिस की नजर से बच नहीं सके।
ट्रैफिक पुलिस अब शहर के उन प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ड्रोन निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जहां रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है।
चार लोगों पर BNS की धारा 285 में FIR
चाणक्यपुरी चौराहे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के खिलाफ BNS की धारा 285 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाना महज यातायात नियम का उल्लंघन नहीं है।
इससे सामने से आने वाले वाहनों, दोपहिया चालकों और पैदल चलने वालों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा। वन-वे सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन चलाना, सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना या ऐसी लापरवाही करना जिससे दूसरे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़े इन मामलों में पुलिस FIR की कार्रवाई कर सकती है।
कुछ मिनट बचाने की कोशिश पड़ सकती है भारी
शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बीच रॉन्ग साइड ड्राइविंग एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। कई वाहन चालक कुछ मिनट बचाने के लिए गलत दिशा से निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी यह जल्दबाजी दूसरे लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकती है।
चालान से FIR और सड़क से ड्रोन तक ट्रैफिक पुलिस का नया रुख साफ है कि रॉन्ग साइड चलाकर नियम तोड़ने वालों पर अब कार्रवाई केवल जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!