खबर
Top News

‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान को मिला जनसहयोग: आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने की कोशिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अप्रैल 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान को मिला जनसहयोग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे ‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान को नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार प्रहरियों को सम्मानित कर इस पहल को और मजबूती दी।

पुलिस कमिश्नरेट का ‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान
इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाकर ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

अब तक 3270 से अधिक जागरूक नागरिक जुड़े
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान से अब तक 3270 से अधिक जागरूक नागरिक जुड़ चुके हैं। ये सभी अपनी सुविधानुसार शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग दे रहे हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों का सम्मान
इसी क्रम में आज को आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों - हिमांशु कोल, हर्षित परमार, हर्ष माहेश्वरी और विक्रम राठौर को पुलिस कमिश्नर द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए अन्य नागरिकों को भी इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जनभागीदारी पर जोर
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन और प्रबंधन प्रक्रिया में सहभागी बनाना है। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

ऐसे जुड़ सकते हैं अभियान से
इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसमें वे अपनी सुविधा के अनुसार समय और स्थान का चयन कर ‘ट्रैफिक प्रहरी’ के रूप में योगदान दे सकते हैं।

जागरूकता और सहयोग की पहल
‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान के माध्यम से नागरिक न सिर्फ यातायात पुलिस की मदद कर रहे हैं, बल्कि आमजन में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इस तरह की जनभागीदारी से शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!