महू-इंदौर रोड पर चक्काजाम: एक किमी तक वाहनों की कतार; दुष्कर्म के आरोपी का घर जलाने वालों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
महू-इंदौर रोड पर सोमवार को ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। किशनगंज रेलवे ओवरब्रिज पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी जा रही है।
दुष्कर्म मामले के बाद हुई पुलिस कार्रवाई
यह प्रदर्शन बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पातालपानी में सामने आए दुष्कर्म मामले के बाद हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है। दरअसल, आरोपी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 3 को गिरफ्तार किया है, जिससे ग्रामीण नाराज हैं।
गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच के एकतरफा कार्रवाई की है। वे गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए और यातायात बाधित कर दिया।
दुष्कर्म मामले के बाद भड़का था मामला
रविवार को क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया था। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर और क्लिनिक में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी।
भारी पुलिस बल तैनात
सोमवार को इसी कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण थाने से रैली निकालकर किशनगंज ओवरब्रिज पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!