हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली: महिला और बच्चा जिंदा जले; दो की हालत नाजुक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
भूसा लेने जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा
घटना कोलारस थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार, राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव से आया बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी भूसा खरीदने शिवपुरी पहुंचा था।
दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भूसा लेने निकली थीं। आगे चल रही ट्रॉली देहरदा से कच्चे रास्ते होते हुए डोडयाई गांव की ओर जा रही थी, तभी ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गए।
करंट से साड़ी में लगी आग, मासूम भी चपेट में आया
करंट फैलते ही ट्रैक्टर पर सवार लीला बाई (30) की साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली और उसकी चपेट में 7 साल का अनिल भी आ गया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, विनोद बंजारा (27) और केसर बाई करंट लगने से ट्रैक्टर से दूर जा गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
ज्यादा भूसा भरने के लिए लगाए थे लंबे पाइप
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में ज्यादा भूसा भरने के लिए करीब 10-10 फीट लंबे लोहे के पाइप लगाए गए थे। इसी वजह से पाइप ऊंचाई पर लटक रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना स्थल पर बिजली के तार नीचे झूल रहे थे और पेड़ों की वजह से साफ दिखाई नहीं दे रहे थे।
साथी ट्रॉली से पहुंचाया अस्पताल
पीछे आ रही दूसरी ट्रॉली के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह लापरवाही और बिजली लाइन की कम ऊंचाई मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!