खबर
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी: लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ नगर परिषद के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला और केमिकल युक्त सीवरेज का पानी कई महीनों से सड़कों पर खुलेआम बह रहा है। नगर परिषद द्वारा इस इलाके के उद्योगों से हर साल लाखों रुपए का राजस्व वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

सड़कों पर लगातार जमा हो रहा यह केमिकल युक्त गंदा पानी अब जमीन के अंदर रिसकर बोरिंग के पानी में भी मिलने लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र के पेयजल स्रोतों में जहर घुलने लगा है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

क्षेत्रीय व्यवस्थाओं का हाल यह है कि पूरी सड़क पर रोशनी के नाम पर अंधेरा छाया रहता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात में अंधेरा होने के कारण स्थिति और अधिक विकट हो जाती है। इसके साथ ही सड़क के बीचों-बीच और किनारे बने सीवरेज के चैंबर बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जिनमें गाद भरी हुई है।

इन खुले चैंबरों में किसी भी राहगीर या वाहन के गिरने से बड़ी जनहानि की आशंका हर पल बनी रहती है, लेकिन नगर परिषद का अमला इस जानलेवा समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहा है।

स्थानीय निवासी हरीश पटेल ने बताया कि नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अमले की गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण यहां के आम लोगों का जीवन नरक बन चुका है।

इसी बदबूदार और केमिकल युक्त गंदे पानी के बीच से होकर शासकीय गुरुकुल स्कूल के मासूम बच्चों को रोजाना पढ़ाई के लिए आना-जाना पड़ता है। बच्चों के पैरों में गंदा पानी लगने से त्वचा की बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।

पानी की निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन चुकी है। जमा हुए पानी से आ रही तेज बदबू के कारण रहवासियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।

क्षेत्र के लोग कई बार नगर परिषद कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि समय रहते नगर परिषद प्रशासन ने बंद पड़ी ड्रेनेज लाइन को दुरुस्त नहीं किया, स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई और खुले चैंबरों को बंद नहीं कराया, तो आने वाले दिनों में घटने वाली किसी भी गंभीर घटना की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

संबंधित समाचार

मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

less than a minute ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

5 minutes ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

16 minutes ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

26 minutes ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

31 minutes ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

34 minutes ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

36 minutes ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

42 minutes ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

42 minutes ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 1 hour ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 1 hour ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 1 hour ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 1 hour ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

about 2 hours ago
रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

about 2 hours ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!