फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव: पिता-पुत्र सहित 3 मजदूरों की मौत; कई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लुधियाना।
शहर में सोमवार तड़के पाना-चाबी (स्पैनर और रिंच) बनाने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
फैक्ट्री में अचानक फैली जहरीली गैस
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मान सिंह, उनके पुत्र अमित और श्रीराम के रूप में हुई है। तीनों रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में किसी पाइपलाइन या गैस सिस्टम से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।
देखते ही देखते गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिससे कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घुटन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।
कई मजदूर मौके पर ही बेहोश हुए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन गैस का असर इतना तेज था कि कई मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। बचावकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने से पहले तीन की मौत
गंभीर रूप से प्रभावित मान सिंह और उनके बेटे अमित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रीराम ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और फैक्ट्री परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक स्तर पर यह पता लगाया जा रहा है कि गैस रिसाव तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!