इस तारीख से महंगा हो रहा टोल: इतने प्रतिशत की हो जाएगी बढ़ोतरी; इन शहरों के सफर पर पड़ेगा असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर से गुजरने वाले हाईवे पर सफर 1 अप्रैल से महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) हर साल की तरह इस बार भी टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रहा है। नई दरें लागू होते ही नागपुर, भोपाल, रायपुर और प्रयागराज जैसे शहरों की यात्रा पर सीधा असर पड़ेगा।
हर टोल प्लाजा पर बढ़ेगा खर्च
नई दरों के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को करीब 5 से 10 रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं। छोटे बदलाव के बावजूद लंबी दूरी तय करने वालों के कुल खर्च में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी।
एनुअल पास भी हुआ महंगा
FASTag से जुड़े सालाना पास की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। अभी तक 3,000 रुपए में मिलने वाला पास 1 अप्रैल से 3,075 रुपए का हो जाएगा। इस पास में एक साल में 200 टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलती है।
कैसे तय होती हैं टोल दरें
टोल की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर हर साल तय की जाती हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इंडेक्स की समीक्षा के बाद नई दरें लागू की जाती हैं। साथ ही सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और अन्य सुविधाओं के आधार पर भी टोल तय होता है।
मौजूदा टोल दरें (कार)
बरगी टोल (नागपुर रोड): 165 रुपए
सिहोरा टोल (प्रयागराज रोड): 130 रुपए
शहपुरा टोल (भोपाल रोड): 90 रुपए
बरेला टोल (रायपुर रोड): 35 रुपए
सड़क की हालत पर नाराजगी
टोल बढ़ोतरी के फैसले से वाहन चालकों में नाराजगी भी है। लोगों का कहना है कि जब पूरा टोल वसूला जा रहा है, तो सड़कों का मेंटेनेंस भी बेहतर होना चाहिए। खासकर भोपाल रोड की खराब स्थिति और बरेला के आगे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
31 मार्च तक राहत का मौका
अगर आप नियमित हाईवे यूजर हैं, तो 31 मार्च तक पुराने रेट पर एनुअल पास बनवा सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी।
52 लाख से ज्यादा यूजर्स
यह एनुअल पास स्कीम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। अब तक देशभर में 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इसका फायदा उठा रहे हैं, खासकर वे लोग जो नियमित रूप से लंबी दूरी तय करते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!