आज का राशिफल: गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी; खान-पान पर विशेष ध्यान दें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जानिये आज का दिन बारह राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आया है। किसे मिल सकती है खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सतर्कता।
मेष
वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। आर्थिक मामलों में दिन ठीक रहेगा। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, खासकर जीवनसाथी या भाई-बहनों के साथ बातचीत में। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें।
वृषभ
कामकाज में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी, लेकिन किसी भी शॉर्टकट से बचना बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी हो सकता है, खासकर पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान दें, तैलीय और मसालेदार चीजों से दूरी रखें।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी और आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलने से मन में असंतोष रह सकता है। किसी करीबी मित्र या सहकर्मी से गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है।
कर्क
दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान या योग करना लाभकारी रहेगा।
सिंह
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है । कोई आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपने कार्यों को गोपनीय रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और प्रगति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और नई योजनाएं साकार हो सकती हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।
तुला
आज आपको संतुलन और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और कूटनीति से आप उन्हें सुलझा लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, किसी भी प्रकार का निवेश सोच-समझकर करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जो मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी नए स्रोत से आय बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम बनाए रखें।
धनु
आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। कुछ कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी तरह के विवाद में न पड़ें।
मकर
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे,लेकिन सतर्क रहना भी आश्यक है । आपकी मेहनत का फल मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन काम के साथ आराम भी जरूरी है।
कुंभ
आज आपको सावधानी और सतर्कता से काम लेने की जरूरत है। किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और काम का बोझ महसूस होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर अपनी नींद पूरी करें।
मीन
आज का दिन आपके लिए शुभ और सकारात्मक रहेगा। पिछले काफी दिन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इससे खुश रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!