नेपाल बॉर्डर से टीएमसी नेता गिरफ्तार: अवैध वसूली के आरोप; देश छोड़ने की कोशिश की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान को सोमवार को नेपाल सीमा के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में सात मामले दर्ज हैं और वह कथित तौर पर देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद जहांगीर खान को कोलकाता लाया जा रहा है।
अवैध वसूली के गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहांगीर खान पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप हैं। वहीं कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि उनके समर्थकों द्वारा महिलाओं को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देने के मामले से जुड़े आरोपों के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हुई थी।
चुनाव के बीच छोड़ा था मैदान
जहांगीर खान ने वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं के चलते इस सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी मुकाबले से हटने और अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा कर दी थी।
24 मई को घोषित परिणामों में वह केवल 7,783 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। चुनावी हार के बाद से वह सार्वजनिक जीवन से लगभग गायब थे। उन्हें न तो उनके घर पर देखा गया और न ही पार्टी कार्यालय में।
हाईकोर्ट में भी लगाई थी गुहार
मई 2026 में जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें पहले कुछ मामलों में अदालत से अंतरिम संरक्षण मिला था, लेकिन 26 मई को यह सुरक्षा समाप्त कर दी गई थी।
‘पुष्पा’ स्टाइल प्रचार से चर्चा में आए थे
चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने खुद को फिल्म पुष्पा के मुख्य किरदार की तर्ज पर प्रस्तुत किया था। उन्होंने कई सभाओं में फिल्म का चर्चित संवाद ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ दोहराते हुए खुद को क्षेत्र का मजबूत और दबाव में न झुकने वाला नेता बताया था।
फालता सीट पर दोबारा मतदान के बाद बदला समीकरण
फालता विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद ईवीएम से जुड़े विवाद और कथित छेड़छाड़ के आरोपों के चलते पुनर्मतदान कराया गया था। जांच के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं के संकेत मिलने की बात सामने आई थी। पुनर्मतदान के बाद आए परिणामों में भाजपा उम्मीदवार को टीएमसी प्रत्याशी की तुलना में करीब 1.41 लाख अधिक वोट मिले और सीट पर रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की गई।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!