यशवंत निवास रोड पर निर्माण के दौरान ढह गया टीन शेड, निगम ने लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यशवंत निवास रोड स्थित बोराडे की चाल के पास सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी भूखंड पर चल रही जेसीबी की गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। इस दौरान मिट्टी धंसने से वहां बनी रोड एवं दीवार भी धंस गई।
सीमेंट कांक्रीट की रोड धंसने के कारण वहां से गुजर रही ड्रेनेज लाइन भी फूट गई। सुबह-सुबह हुई इस जोरदार आवाज और कंपन से पास में बने मकानों और बहुमंजिला बिल्डिंग में रहने वाले रहवासी घबरा गए। लोग अनहोनी की आशंका में आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकल आए।
सुरेंद्र सुराणा के भूखंड पर नींव के लिए की जा रही इस लापरवाही भरी खुदाई से भूखंड पर लगा लंबा-चौड़ा टीनशेड भी भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त सड़क धंसी, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद रहवासी दीपक रायकवार, दिनेश वर्मा, शिव केलकर, राजेश रायकवार, शैलेंद्र शर्मा, महेंद्र कश्यप और गोपाल शर्मा सहित महिलाएं और बच्चे इस मंजर को देखकर भयभीत हो गए। रहवासियों ने जोन 9 के नगर निगम अधिकारी अभिषेक सिंह को मौके पर बुलाया और वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
इस दौरान रहवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इस भूखंड पर पहले एक सरकारी बावड़ी थी, जिसे अतिक्रमण कर और सड़क को संकरा कर दबा दिया गया था। निवासियों ने इस संबंध में नक्शा भी जोन अधिकारी को दिखाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी ने निर्माण और खुदाई पर रोक लगा दी है और भूखंड मालिक को नोटिस जारी किया है।
निर्माण के संबंध में अनुमति, बावड़ी पर अतिक्रमण और उसे संरक्षण को लेकर भी जांच की जाएगी। तत्काल परिस्थितियों को देखते हुए निर्माण एवं खुदाई पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। जांच उपरांत तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक सिंह, जोन 9, नगर निगम अधिकारी
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!