टीआई लाइन अटैच: गांजा तस्करों को रुपए लेकर छोड़ने का आरोप; विभागीय जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच नजीराबाद थाना प्रभारी अरुण शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन पर गांजा तस्करों से 1.70 लाख रुपए लेकर बिना कार्रवाई किए छोड़ने का आरोप है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसडीओपी की रिपोर्ट पर कार्रवाई
यह कार्रवाई एसडीओपी वैशाली करहालिया के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से टीआई और संबंधित आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
430 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए थे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च को नजीराबाद थाना क्षेत्र में आरक्षक मनोज धाकड़ ने सीताराम यादव उर्फ राधे यादव और जितेंद्र यादव को करीब 430 ग्राम गांजा के साथ हिरासत में लिया था। दोनों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने बताया कि वे गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
बिचौलिया बनकर करवाई सौदेबाजी
आरोप है कि आरक्षक मनोज धाकड़ ने ही बिचौलिए की भूमिका निभाई। कार्रवाई से बचाने के बदले आरोपियों से मोटी रकम की मांग की गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच 1.70 लाख रुपए में सौदा तय हो गया।
पैसे लेकर छोड़ने का आरोप
बताया जा रहा है कि रकम मिलने के बाद थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने आरोपियों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और उन्हें थाने से छोड़ दिया।
जांच जारी
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी ने गंभीरता से संज्ञान लिया और पूरा मामला उजागर किया। फिलहाल पुलिस विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!