टीआई फोन नहीं उठाते: स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

बजरंग सेना पदाधिकारी दुबे से मारपीट का मामला
आज विजयनगर एसीपी कार्यालय पर ज्ञापन देगा संगठन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम-78 में बजरंग सेना के पदाधिकारी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि घटना के बाद समय रहते पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं किए।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज बजरंग सेना अब मैदान में उतरने की तैयारी में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता आज दोपहर विजयनगर स्थित एसीपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात बजरंग सेना के जिला संगठन मंत्री आयुष दुबे अपने घर के पास स्थित माताजी के मंदिर को सजा रहे थे। उनके साथ घर में काम करने वाली महिला कर्मचारी का बेटा और अन्य साथी भी मौजूद थे।
इसी दौरान हमलावर विजय कुशवाह, राहुल शिंदे और उनके साथ आए अन्य लोगों ने दुबे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बताया गया कि मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता और झूमाझटकी की गई।
आयुष दुबे और महिला के बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर रहवासी और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
दुबे के अनुसार, घटना के करीब आधे घंटे बाद 20 से 25 लोग फिर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने चाकू और पिस्टल निकालकर धमकाया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पहले लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने फोन उठाया, लेकिन इसके बाद कई बार संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया।
वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी पीड़ितों से घटना के सबूत मांगने लगे। इस पर उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाने का आग्रह किया। बार-बार निवेदन करने के बावजूद पुलिस ने समय रहते फुटेज जब्त नहीं किए और देरी के कारण रिकॉर्डिंग डिलीट हो गई।
इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। बल्कि, पुलिसकर्मी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए साठगांठ कर ली है।
आज शाम 4 बजे एकत्रित होंगे कार्यकर्ता
बजरंग सेना ने 18 अक्टूबर को शाम 4 बजे सुखलिया स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित होने का आह्वान किया है। यहां से सभी कार्यकर्ता एक साथ विजयनगर एसीपी कार्यालय पहुंचेंगे।
संगठन एसीपी पराग सैनी को ज्ञापन सौंपकर आयुष दुबे के साथ हुई मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करेगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!