इन जिलों में आंधी-बारिश का खतरा: इन शहरों में ओले-बारिश की संभावना; जानिये कब तक तेज सिस्टम एक्टिव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि गुरुवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में कहीं तेज बारिश तो कहीं आंधी देखने को मिली।
सीहोर में तेज आंधी ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज के सेट को उड़ा दिया, वहीं मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे मौसम के इस बदलाव की गंभीरता साफ नजर आती है।
मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, देवास, विदिशा, सागर, कटनी, शहडोल सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
गुरुवार शाम को भोपाल में तेज आंधी चली, जिससे कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी और पुराने शहर समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात में बारिश शुरू हुई, जो देर रात और तड़के तक रुक-रुककर जारी रही।
वहीं सीहोर के महोडिया गांव में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के पांचवें सीजन की शूटिंग चल रही थी, जिसे खराब मौसम के चलते रोकना पड़ा। तेज हवा और बारिश से टेंट और शूटिंग का सामान उड़ गया, जबकि भोजन सामग्री भी खराब हो गई। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सागर में दिनभर धूप-छांव के बाद शाम को मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। वहीं धार के ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जोबट रोड पर ओलों की परत जम गई, जबकि मनावर क्षेत्र में भी तेज बारिश दर्ज की गई।
दूसरी ओर मऊगंज के भलुहा गांव में खेत में काम कर रही एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जो इस मौसम के खतरनाक पहलू को दर्शाता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिसके कारण यह अस्थिर मौसम बना हुआ है। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!