खबर
Top News

अनेक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: बिजली गिरने से इतने लोगों की मौत; फसलें प्रभावित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अप्रैल 2026, 12:27 pm
शेयर करें:
अनेक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ (टर्फ) सिस्टम के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में अस्थिर मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, ग्वालियर सहित 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के बीचोंबीच एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी ऊपरी हिस्से में सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। इन सिस्टम्स के संयुक्त प्रभाव से प्रदेशभर में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

कई जिलों में असर दिखना शुरू
शनिवार सुबह सतना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि सिवनी में रिमझिम बारिश हुई। हालांकि, मौसम का यह बदलाव जानलेवा भी साबित हुआ। शुक्रवार रात सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र के मंडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 वर्षीय प्रांशू मरकाम और डूंडासिवनी के बंजारी गांव में रमजान खान की मौत हो गई।

फसलों को नुकसान
रायसेन जिले के रामपुर मनियाखेड़ी रोड के आसपास कई खेतों में गेहूं की खड़ी फसल तेज हवाओं और बारिश से बर्बाद हो गई। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

इन जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट
आज जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में भी आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

तेज रफ्तार से चलेगी आंधी
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों (7 अप्रैल तक) प्रदेश में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति रहने की संभावना है।

7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव
7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से 10 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अप्रैल के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी
मौसम साफ होते ही प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और नौगांव-खजुराहो में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दतिया, मुरैना, श्योपुर, धार और खरगोन जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।

अप्रैल-मई सबसे गर्म महीने
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे सर्दी के लिए दिसंबर-जनवरी और बारिश के लिए जुलाई-अगस्त प्रमुख होते हैं, उसी तरह गर्मी के लिए अप्रैल और मई सबसे अहम महीने माने जाते हैं।

तापमान 41 डिग्री के पार
इस बार मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन अंत में सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण तापमान में गिरावट आई। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा।

संबंधित समाचार

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना
Top News

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

1 minute ago
12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप
Top News

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

20 minutes ago
एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 17 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 18 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 18 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 19 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 19 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 19 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 19 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 20 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 20 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 20 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 20 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 21 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!