तीन महिलाओं ने की आत्महत्या: डॉक्टर ने खा लिया जहर; विवाहिता और छात्रा ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से महिलाओं की आत्महत्या के तीन मामलों ने शहर को झकझोर दिया है। मृतकों में एक महिला डॉक्टर, एक विवाहिता और एक छात्रा शामिल हैं। तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
डॉक्टर ने जहर खाकर दी जान, पति पर आरोप
खुड़ैल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय डॉ. दामिनी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें नेमावर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दामिनी देवास जिले के कलवार में सीएचओ पद पर पदस्थ थीं और मूल रूप से कन्नौद की रहने वाली थीं।
होता था अक्सर विवाद
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके पति संदीप के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। विरोध करने पर मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। दंपति का एक 9 साल का बेटा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया कदम
राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में रहने वाली 30 वर्षीय ममता बाई ने पति से विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। यह घटना 1 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 15 दिन तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चांदी की पायल को लेकर पति सोहनलाल पटेल से विवाद हुआ था। ममता के परिवार में दो छोटे बच्चे और सास-ससुर हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा कशिश पंवार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अभिनव नगर में अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। कशिश मूल रूप से मंडला की निवासी थी और उसके पिता कल्याण सिंह पंवार पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!