एमपी में तीन सिस्टम सक्रिय: 40 से ज्यादा जिलों में हुई झमाझम बारिश; आज इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से लगातार तीसरे दिन भी प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 40 से अधिक जिलों में वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 4.9 इंच बारिश सिवनी में हुई, जबकि भोपाल और राजगढ़ में 1.6-1.6 इंच पानी बरसा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल ने इंदौर, उज्जैन सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
कई जिलों में अच्छी बारिश
धार, पचमढ़ी, उमरिया, दमोह, सीधी और मंडला में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, विदिशा, देवास, बड़वानी, मंदसौर, श्योपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, छतरपुर, बैतूल, रतलाम, गुना, नरसिंहपुर, खंडवा, रीवा, उज्जैन, सागर और सतना सहित कई जिलों में भी अच्छी वर्षा हुई।
इन सिस्टम से हो रही लगातार बारिश
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्व-पश्चिम शियर जोन सक्रिय हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि इन सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है, जिससे कई क्षेत्रों में कम समय में तेज बारिश हो रही है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में सड़कें प्रभावित हुई हैं। भोपाल में 90 वर्ष पुराने जर्जर मकान का एक हिस्सा गिरने से एक युवक घायल हो गया। वहीं इंदौर में बारिश का असर शादी समारोहों पर भी देखने को मिला। गंगवाल से राजमोहल्ला जा रही एक बारात तेज बारिश में बिखर गई। अधिकांश बाराती रास्ते में ही रुक गए, जबकि दूल्हा डीजे के साथ आगे बढ़ता नजर आया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!