एक ही रात में तीन आत्महत्याएं: लव मैरिज के पांच महीने बाद युवक ने दी जान; तलाकशुदा महिला और बेरोजगार युवक ने भी लगाया फंदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कल देर शाम से रात के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। आजाद नगर में पांच महीने पहले लव मैरिज करने वाले 23 वर्षीय युवक ने किराए के मकान में फांसी लगा ली।
छोटी ग्वालटोली में 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला और खजराना में 26 वर्षीय बेरोजगार युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार गुरुवा नगर निवासी दुर्गेश (23) पिता अशोक गिरवाल का शव कल रात करीब 12.30 बजे किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। उसके मामा ने सबसे पहले शव देखा। परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन के मुताबिक दुर्गेश प्लंबर था। वह कल ही बड़वानी से इंदौर लौटा था। रात में उसकी पिता से फोन पर बात भी हुई थी। उसने बताया था कि घर में खाना बन रहा है। इसके बाद परिवार सो गया। देर रात मामा के मकान पर पहुंचने के बाद घटना का पता चला।
दुर्गेश ने करीब पांच महीने पहले गायत्री से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात राऊ की एक चॉकलेट कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। परिजन के अनुसार पिछले दो महीने से गायत्री मायके रंगवासा में रह रही थी और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजन इसी तनाव को आत्महत्या की वजह मान रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
माता-पिता की मौत के बाद अकेली रह रही थी महिला
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रिम्जा (30) पिता शंकर ने घर में फांसी लगा ली। बुधवार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के अनुसार रिम्जा का काफी समय पहले तलाक हो चुका था।
उसके माता-पिता की भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी बहन भोपाल में रहती है। प्रारंभिक जांच में अकेलेपन और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। वह अपने माता-पिता के मकान में किराएदारों से मिलने वाले किराए से अपना खर्च चलाती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
बेरोजगारी से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
खजराना थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी अजहर (26) पुत्र जहीरुद्दीन शेख ने भी बुधवार शाम घर में फांसी लगा ली। उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो अजहर को फंदे पर लटका देखा। परिजनों के मुताबिक अजहर लंबे समय से बेरोजगार था और इसी कारण मानसिक तनाव में रहता था।
उसके पिता स्कूल बच्चों के वाहन चलाने का काम करते हैं। परिवार में मां हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है।तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस परिजन के बयान लेने के साथ ही घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!