गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार: शहर में खपाने की थी तैयारी; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और गोसलपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 765 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शहर में सप्लाई करने की तैयारी थी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप ओडिशा से जबलपुर लाई गई थी और इसे शहर में सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर नंदनी गढ़वाल (37) और महेंद्र भट्ट (27) को हिरासत में लिया गया।
टेप से पैक किए गए पांच पैकेट मिले
तलाशी के दौरान नंदनी के बैग से खाकी टेप से पैक किए गए पांच पैकेट मिले, जिनमें 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हनुमानताल निवासी दिलीप चौधरी ने उन्हें यह खेप लाने के लिए 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए
पुलिस ने गांजे के साथ नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.85 लाख रुपये बताई गई है। इसी कार्रवाई के दौरान गोसलपुर थाना पुलिस ने एनएच-30 स्थित एक यात्री प्रतीक्षालय से कहकशा बानो (21) निवासी डिंडोरी को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 3 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पैसे देने का लालच दिया
पूछताछ में कहकशा बानो ने बताया कि वह नंदनी और महेंद्र के साथ ओडिशा के झाड़सुगुड़ा गई थी, जहां से तीनों को गांजे के पैकेट लाने के एवज में पैसे देने का लालच दिया गया था।
तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, मामले के कथित मुख्य सरगना दिलीप चौधरी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!