हिंदू युवती पर राजीनामे का दबाव बनाने पहुंचे तीन मुस्लिम आरोपियों को हुई जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

युवती की शिकायत पर मुख्य लव जिहादी पर दुष्कर्म का केस दर्ज
धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराएं जोड़ने के लिए जांच जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती के घर पहुंचकर कथित रूप से राजीनामे का दबाव बनाने वाले तीन मुस्लिम युवकों को बजरंगियों ने घेर लिया और जमकर सबक सिखाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं युवती की शिकायत पर देवास निवासी एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा लगाए गए अन्य गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने पर धर्म परिवर्तन सहित अन्य संबंधित धाराएं भी प्रकरण में जोड़ी जा सकती हैं।
दो दिन पहले शाम को देवास निवासी कुछ मुस्लिम युवक गांधी नगर क्षेत्र स्थित पीड़िता के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वे युवती और उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों को अपने अंदाज में सबक सिखाया।
इसके चलते काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद बजरंगियों ने तुरंत गांधी नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद अफरीदी पिता शाकिर शेख, अरजाद पिता अखलाक पठान और मोहम्मद राज पिता सलीम खान तीनों निवासी देवास के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
लव जिहादी पर दुष्कर्म का केस, बढ़ेगी धारा : इधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवास निवासी शेख उबैद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसके मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। यदि जांच में पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं तो प्रकरण में धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।
संबंधित समाचार

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!