तीन मासूमों की तलैया में डूबने से मौत: बचाने के प्रयास में दो दोस्तों ने गंवा दी जान; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
जिले के आस्तोन गांव में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की तलैया में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को बचाने के प्रयास में उसके दो दोस्त भी गहरे पानी में उतर गए और तीनों की जान चली गई।
नहाने गए थे तीनों दोस्त
जानकारी के अनुसार, आस्तोन गांव के तीन बच्चे दोपहर में घर से पास स्थित सिद्ध सागर तलैया में नहाने के लिए निकले थे। बच्चे तलैया के किनारे खेलते हुए नहा रहे थे, तभी अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
दोस्ती निभाने में गंवा दी जान
अपने दोस्त को डूबता देख बाकी दोनों बच्चों ने बिना देर किए उसे बचाने की कोशिश की। वे उसका हाथ पकड़कर बाहर निकालने के लिए गहरे पानी में उतर गए, लेकिन तलैया की अधिक गहराई और पानी के बहाव के कारण तीनों बच्चे संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते पानी में समा गए।
ग्रामीणों ने निकाले शव
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तलैया में तलाश कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।
गांव में नहीं जला चूल्हा
एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला। हर तरफ मातम का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बच्चों को जलाशयों के आसपास अकेले नहीं जाने देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!