खबर
Top News

राऊ में तीन ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार 2.70 लाख की ब्राउन शुगर बरामद: नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मार्च 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
राऊ  में तीन ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार 2.70 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

युवाओं को जाल में फंसाने वाले नेटवर्क का हुआ खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार पर इंदौर पुलिस ने जोरदार प्रहार करते हुए राऊ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुनसान इलाके में फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.70 लाख रुपए आंकी गई है।

साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। कुल जब्ती 3.30 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश और पुलिस उपायुक्त जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2026 की रात राऊ थाना टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान रंगवासा फाटा के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शहर में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे थे और खासतौर पर युवाओं को नशे की लत लगाकर अपना नेटवर्क बढ़ाने की साजिश में जुटे थे।

पुलिस अब इनके सप्लायर, नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। इस गिरोह के तार शहर के बाहर तक जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना राऊ, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। टीआई राजपाल राठौर के अनुसार, आरोपी अंकित उर्फ बाबा पंचोली (30) निवासी राजनगर, महिपाल उर्फ मोहित विष्ट (29) निवासी रंगवासा, राऊ और श्याम बैरागी (44) निवासी राजनगर को 27 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 2.70 लाख रुपए) और स्प्लेंडर बाइक जब्त की है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़, एसआई प्रवीण जाधव, हेड कॉन्स्टेबल पवन त्रिपाठी, सिपाही कमलेश चोरे सहित साइबर सेल जोन-1 की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया शहर में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलने वाले ऐसे तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस को तस्करों के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है। जल्द अन्य साथी भी गिरफ्तार होंगे।

अवैध शराब बेचती महिला गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर बुद्ध नगर क्षेत्र से सपना नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब की 7 पेटियां बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक महिला लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब बेचने का काम कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा और उसके पास से शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी प्रकार कनाड़िया पुलिस ने स्नेहागिरि फार्म हाउस के पास से भगवान दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब के 28 क्वार्टर बरामद किए हैं। आरोपी अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।

नशे के धंधे में गैंगवार करने वाला ‘टोपी’ फिर सलाखों के पीछे
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश महेश उर्फ टोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जिले से बाहर किया गया यह बदमाश खुलेआम शहर में घूमते हुए पकड़ा गया, मानो कानून को चुनौती दे रहा हो। जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाने वाले इस आरोपी पर अब सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश उर्फ टोपी पिता किशन मुजाल्दा (30) निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। नशे के अवैध कारोबार को लेकर इलाके में कई बार गैंगवार हो चुकी है और इसका नाम हर बार सामने आया। इसके बावजूद आरोपी बेखौफ होकर शहर में घूमता रहा।

एडीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इंदौर शहर और देहात के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, रास्ता रोककर धमकाने, मारपीट, अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखने और अवैध शराब बेचने जैसे गंभीर अपराधों के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

उसकी लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर न्यायालय से उसे एक वर्ष के लिए इंदौर सहित उज्जैन, देवास, खरगोन और धार की सीमाओं से जिलाबदर किया गया था। लेकिन आरोपी ने आदेश की खुली अवहेलना करते हुए दोबारा शहर में एंट्री मार दी। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

5 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

9 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

15 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

36 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!