तीसरी मंजिल से 3 बच्चों को मौत के मुंह से खींच लाए: धधकती आग में कूदी खाकी; ‘देवदूत’ बने टीआई मनोज सेंधव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना उस वक्त टल गई, जब खाकी वर्दी ने देवदूत बनकर तीन मासूमों को धधकती आग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था और भीतर फंसे तीन बच्चों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा था। लेकिन खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव और उनकी टीम ने जान की परवाह किए बिना आग और धुएं के बीच घुसकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक खजराना के सकीना महल के पास बाबू पटेल के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन मासूम बच्चे लपटों के बीच घिर गए। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई और टीआई मनोज सिंह सेंधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते ही बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार करने के बजाय एसीपी और टीआई ने तत्काल स्थानीय बोरिंग शुरू करवाई और पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
घना धुआं और तेज लपटें के बीच टीम अपनी जान जोखिम में डालकर टीम तीसरी मंजिल तक पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए बच्चों में 12 वर्षीय शेरवानी, 9 वर्षीय खुशी और 8 वर्षीय सुफियान शामिल हैं। तीनों बच्चे फिरोज खान के हैं।
बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालते ही परिजनों और रहवासियों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के साहस की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा ‘देवदूत’ बताया।फायर ब्रिगेड के मुताबिक जब तक टीम मौके पर पहुंची, उससे पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!