ठगी और धोखाधड़ी के तीन मामले: रुपये दोगुना करने का दिया लालच; टेलीग्राम के जरिए 2.43 लाख रुपयों की ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग एंगल से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पहले मामले में एग्जोटिका निवासी 50 वर्षीय दीपक सलूजा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2023 को उन्होंने एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन किया था, जहां एडमिन ने निवेश की राशि दोगुनी करने का लालच दिया। आरोपी ने अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 2 लाख 43 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन इसके बाद रकम वापस नहीं की। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और टेलीग्राम आईडी की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में हाट पिपल्या निवासी वीडियोग्राफर नरेंद्र जाटवा ने तुलसी नगर निवासी उदय रंजन सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में शादी की शूटिंग के लिए 1.23 लाख रुपए का सौदा तय हुआ था। आरोपी ने 20 हजार रुपए एडवांस दिए, जिसके बाद फोटो चयन के लिए लैपटॉप लिया, लेकिन न तो शेष राशि का भुगतान किया और न ही लैपटॉप लौटाया।
तीसरे मामले में राहुल गांधी नगर निवासी अभिषेक चौहान ने मोहम्मद फारुख शेख के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि नवंबर 2025 में पिकअप वाहन बेचने के बाद आरोपी ने 90 हजार रुपए नकद दिए और शेष राशि किश्तों में चुकाने का वादा किया, लेकिन एक भी किश्त जमा नहीं की।
पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऑनलाइन ठगी के मामले में बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जबकि अन्य मामलों में आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!