रंजिश में चाकूबाजी करने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार: भागते समय मुख्य आरोपी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में लेनदेन को लेकर हुई चाकूबाजी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मुख्य आरोपी बाउंड्रीवाल कूदते समय घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के अनुसार, छह अप्रैल को फरियादी पिंटू पिता दिनेश पांचाल (26) निवासी संविद नगर कनाड़िया रोड ने थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया था। फरियादी के मुताबिक, सुबह करीब 10.30 बजे वह कनाड़िया रोड स्थित संविद नगर, मुन्नावाली गली में खड़ा था।
इसी दौरान साहिल कैथवास अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। तीनों आरोपियों ने आते ही दुर्गेश चौहान को पुरानी बातों को लेकर मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। दुर्गेश ने इसका विरोध किया, तो साहिल कैथवास ने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।
वहीं, उसके दोनों साथियों ने पास में पड़े पत्थर से मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर एक आरोपी और दो अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।
नाबालिग आरोपियों के परिजन को बुलाकर समझाइश दी गई और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। इसी दौरान मुख्य आरोपी साहिल पुलिस से बचने के लिए बाउंड्रीवाल कूदकर भागने लगा, लेकिन उसके पैर में चोट लग गई।
घायल आरोपी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष लोधा, प्रधान आरक्षक ब्रज पटेल, मुजफ्फर, अंबिका पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!