हमला कर भागे तीन: कैमरों से पकड़े दो
KHULASA FIRST
संवाददाता

• अलसुबह ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार पर किया था हमला
• 250 सीसीटीवी खंगाले तब धराए बदमाश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर पड़ी एक ईंट हटाना युवक को इतना भारी पड़ जाएगा, उसने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा। अलसुबह घर लौट रहे युवक पर तीन बदमाशों ने बीच सड़क पर डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कैमरों में कैद कपड़ों के रंग और हुलिए ने आखिरकार बदमाशों की पहचान करा दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश में दबिश जारी है।
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि 17 जुलाई की तड़के करीब चार बजे कृष्णबाग कॉलोनी निवासी निखिल पाटिल (22) ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। बर्फानी धाम स्थित पानी की टंकी के पास सड़क पर पड़ी ईंट को उसने बाइक पर बैठे-बैठे पैर से हटाने की कोशिश की।
तभी सामने से बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने बिना किसी बात के उसके चेहरे पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई घंटों की पड़ताल के बाद फुटेज में दिखाई दिए कपड़ों के रंग, हुलिए और आवाजाही के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।
पुलिस ने गौतम पिता गोपाल बिल्लौरे और अरुण पुत्र मुकेश बनिया दोनों निवासी कृष्णबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल डंडा और बाइक भी जब्त कर ली गई। वहीं तीसरा आरोपी शुभम पिता राकेश रोकड़े अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सीन री-क्रिएट कराया, तमाशा देखने उमड़ी भीड़
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनसे पूरी वारदात का घटनाक्रम दोबारा समझा गया। आरोपियों से पूछा गया कि वे किस दिशा से आए, हमला कैसे किया और किस रास्ते से फरार हुए।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गिरफ्तारी के दौरान हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों का सहारा लेकर चलते नजर आए।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!