खबर
Top News

70 करोड़ के ड्रग्स मामले में तीन गिरफ्तारी: ईडी कर रही है पांच साल पुराने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
70 करोड़ के ड्रग्स मामले में तीन गिरफ्तारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईडी ने 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में तीन आरोपियों वेदप्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। एजेंसी की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा ड्रग्स की सप्लाई से आगे बढ़कर बैंक खातों, नकद लेन-देन, कारोबारी गतिविधियों और संपत्तियों तक पहुंच गया है।

करीब 70 करोड़ रुपए कीमत की बताई जा रही 70 किलो एमडी की बरामदगी के पांच साल बाद ईडी की इस कार्रवाई ने मामले में नया सवाल खड़ा कर दिया है- क्या ड्रग्स का कारोबार सिर्फ नशे की खेप तक सीमित था या इसके पीछे करोड़ों का बड़ा आर्थिक नेटवर्क भी काम कर रहा था।

क्राइम ब्रांच इंदौर की ओर से दर्ज एनडीपीएस एक्ट के इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। जांच में एजेंसी को ऐसे वित्तीय लेन-देन मिले, जिनमें ड्रग्स से अर्जित रकम को व्यक्तिगत और कारोबारी बैंक खातों के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर किए जाने का संदेह है। अब पता लगाने में जुटी है ड्रग्स का पैसा किसके खाते में पहुंचा, कहां ट्रांसफर हुआ, किन कारोबारों में लगाया गया और क्या इस रकम से संपत्तियां खरीदी गईं?

सबसे बड़ा सवाल जांच आगे किस दिशा में जाएगी

रुपए का उपयोग आखिरकार कहां हुआ!
करीब पांच साल पहले इंदौर में 70 किलो एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में कई नाम सामने आए थे। इस कार्रवाई में जब्त एमडी की कीमत करीब 70 करोड़ रुपए बताई गई थी। पुलिस जांच में आरोपियों के कथित नेटवर्क और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की गई थी।अब उसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग एंगल में ईडी की कार्रवाई ने पुराने मामले की फाइल फिर खोल दी है।

ईडी की कार्रवाई में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है जांच आगे किस दिशा में जाएगी। एजेंसी ने इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर तलाशी लेकर दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद कथित ड्रग्स मनी से जुड़े नए खातों, नए लेन-देन और नए लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

बैंक खातों से नकदी तक... हर लेन-देन पर नजर : ईडी की जांच में बैंक खातों के जरिए रकम ट्रांसफर करने के साथ बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी जांच कर रही है इन पैसों का वास्तविक स्रोत क्या था और क्या इन्हें किसी वैध कारोबार की आय के रूप में दिखाने की कोशिश की गई?

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो छात्रों को पकड़ा
इंदौर। अन्नपूर्णा पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे स्कूटी और करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के छात्र होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे बेचने या सप्लाई करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कैसरबाग रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान अथर्व उर्फ केशु यादव निवासी गोया कॉलोनी और सर्वेश उर्फ कृष्णा यादव निवासी गोया कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के कब्जे से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने बताया दोनों आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं और खुद भी नशा करने के आदी होने की जानकारी मिली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

1 minute ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

5 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

11 minutes ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

16 minutes ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

19 minutes ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

19 minutes ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

21 minutes ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

27 minutes ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

32 minutes ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

34 minutes ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

38 minutes ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

43 minutes ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 1 hour ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 1 hour ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

about 1 hour ago
श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

about 1 hour ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

about 2 hours ago
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!