बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार: पुरानी रंजिश के चलते किया था युवक पर जानलेवा हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में जन्मदिन की शराब पार्टी में हुई गाली-गलौज के बाद तीन आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना 31 मई की रात करीब 11 बजे हुई थी। जनता क्वार्टर निवासी जयेश संकत अपने दोस्तों मंगू सरदार उर्फ राजदीपसिंह पांधा और नितिन राव के साथ जन्मदिन मना रहा था।
पार्टी के दौरान शराब पी जा रही थी। इसी बीच गोल्डी सरदार उर्फ गुरुविंदर सिंह और कालू मराठा राशिनकर भी पार्टी में आए और इनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई।
विवाद बढ़ते ही कालू और गोल्डी ने मंगू सरदार से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने चाकू से हमला कर उसके सिर और नाक पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। वहीं विनोद उर्फ पन्नूसिंह जादौन ने भी पीड़ित के साथ हाथापाई की।
घटना की सूचना मिलने के बाद परदेसीपुरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों कालू मराठा राशिनकर (21), गोल्डी उर्फ गुरुविंदर सिंह (41) और विनोद उर्फ पन्नूसिंह जादौन (48) को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों पर पहले से करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!