खबर
Top News

देपालपुर गोलीकांड में तीन आरोपियों को जमानत: एक आरोपी ने किया सरेंडर; मुख्य शूटर पहले कर चुका है आत्मसमर्पण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
देपालपुर गोलीकांड में तीन आरोपियों को जमानत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर क्षेत्र में रंजिश के चलते हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मामले में अब न्यायिक और पुलिस स्तर पर तेजी से कार्रवाई देखने को मिल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है, जबकि एक अन्य आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

जानकारी के अनुसार न्यायालय ने आरोपी सुनील सोनगरा, अंकित ठाकुर और जय चौधरी उर्फ शेरा को 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मंजूर की है। इसी बीच मामले में एक और अहम घटनाक्रम सामने आया, जब आरोपी गोकुल परमार कल सीधे देपालपुर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से वारदात में उसकी भूमिका और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला 12 जनवरी का है, जब देपालपुर-इंदौर रोड स्थित आहिरवास गांव के पास महिंद्रा शोरूम के सामने एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। कार सवार बदमाशों ने संजय गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसने पुलिस जांच में अहम भूमिका निभाई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की कड़ी जोड़ना शुरू की थी।

एचडी ग्रुप का नाम आ रहा सामने- पुलिस जांच में यह सामने आया कि इस हमले के पीछे कथित तौर पर हरिओम डिंगर (एचडी ग्रुप) का नाम जुड़ा है, जबकि फायरिंग की जिम्मेदारी विकास नामक शूटर पर बताई गई, जो कालानी नगर इंदौर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी जय चौधरी उर्फ शेरा को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि अंकित ठाकुर को बाद में गिरफ्तार किया गया था। इस बीच मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब मुख्य शूटर विकास और हरिओम डिंगर ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

इससे पहले ही पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि कुछ की तलाश जारी रही। पुलिस ने अब तक इस मामले में प्रयुक्त कार और दो पिस्टल बरामद कर ली हैं, जो वारदात में इस्तेमाल की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और रंजिश के पीछे की पूरी कहानी खंगाली जा रही है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 17 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 17 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 17 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 17 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 18 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 18 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 18 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 18 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 18 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 18 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 19 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 19 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 19 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 19 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 19 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 19 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 19 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!