लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी का दौर जारी: अब दो प्रॉपर्टी कारोबारियों को किए फोन; इतने करोड़ की वसूली मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक बार फिर संगठित आपराधिक गिरोह के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार दो प्रॉपर्टी कारोबारियों चेतन सिंह पवार और उनके पार्टनर कुंवर भूरिया को 10 करोड़ रुपए की वसूली के लिए धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।
विदेशी नंबर और वॉइस मैसेज से धमकी
पीड़ित कारोबारी के अनुसार, उन्हें मंगलवार को पहली धमकी मिली, जिसके बाद बुधवार सुबह दोबारा कॉल और वॉइस मैसेज भेजा गया। धमकी देने के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया गया और कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए पैसे की मांग की। मैसेज में “हैरी बॉक्सर” उर्फ हरिचंद्र बॉक्सर का नाम लेकर चेतावनी दी गई कि यदि 10 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
जमीन कारोबार से जुड़े हैं पीड़ित
दोनों कारोबारी टिगरिया बादशाह क्षेत्र में जमीन और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है और सुरक्षा की मांग की है।
पहले भी इंदौर में मिल चुकी हैं धमकियां
इंदौर में इससे पहले भी कई कारोबारियों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी का मामला के साथ संजय जैन को 16 मार्च को कॉल और वसूली की मांग और मेवाड़ा अस्पताल संचालक के बेटे से 5 करोड़ की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में भुगतान की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
जांच के लिए एसआईटी गठित
लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। इसकी कमान डीजीपी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। टीम इंदौर, भोपाल, खरगोन और अशोकनगर से जुड़े मामलों की जांच कर रही है और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
जांच में तकनीकी चुनौती
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती वीपीएन और विदेशी नंबरों का इस्तेमाल है, जिससे कॉल की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। इसी कारण मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में देरी हो रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!