कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से दी; डॉग स्क्वायड की टीम सर्चिंग में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब संभागीय कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी में दावा किया गया कि कार्यालय परिसर में 15 छोटे-छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1:15 बजे से पहले कभी भी फट सकते हैं।
ईमेल से दी गई धमकी
जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया कि समय रहते सभी कर्मचारियों को भवन से बाहर निकाल लिया जाए। हर बार की तरह इस बार भी धमकी का तरीका डिजिटल माध्यम ही रहा, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
ईमेल में अजीब दावे
धमकी भरे मेल में सेंथिल बालाजी से जुड़े सीबीआई केस का जिक्र किया गया है। साथ ही राजू वेड्स रामबाई नामक तेलुगु फिल्म की तारीफ भी की गई, जिससे ईमेल की मंशा और संदिग्ध हो गई है।
पुलिस और बम स्क्वायड अलर्ट
सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस स्टेशन की टीम, बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पूरे कार्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
फिलहाल सर्चिंग के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि यह फर्जी धमकी भी हो सकती है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पुलिस अब ईमेल के आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है। धमकी के बाद से कमिश्नर कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते टाला जा सके।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!