12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटियाला।
एक बार फिर बम धमकियों का मामला सामने आया है। इस बार पटियाला के 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
स्कूल खाली कराए, बच्चों को भेजा घर
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया, जबकि अभिभावक भी सूचना मिलते ही स्कूलों की ओर दौड़ पड़े।
धमकी मिलने वाले प्रमुख स्कूलों में यादविंदरा पब्लिक स्कूल, अपोलो पब्लिक स्कूल और केवी पटियाला सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।
बम निरोधक दस्ते की सघन जांच
पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है। हर संदिग्ध स्थान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। डीएसपी के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले को गंभीरता से जांच जारी है।
ईमेल से दी जा रही लगातार धमकियां
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियां लगातार ईमेल के जरिए दी जा रही हैं और स्कूलों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले जालंधर और अमृतसर के स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
कोर्ट और अन्य स्थान भी निशाने पर
सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों में कोर्ट परिसरों को भी उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
जांच एजेंसियां सतर्क
पुलिस और साइबर टीमें धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!