पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की सिविल लाइन थाना टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए।
सघन तलाशी अभियान चलाया
सुरक्षा एजेंसियों ने करीब एक घंटे तक हेड पोस्ट ऑफिस के विभिन्न विभागों, पार्सल सेक्शन और पासपोर्ट कार्यालय में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद धमकी को फर्जी माना गया।
कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली
बम स्क्वॉड प्रभारी पंकज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले सभी पार्सलों की मेटल डिटेक्टर से जांच अनिवार्य रूप से की जाए। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
ब्लास्ट होने की चेतावनी दी
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे हेड पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक को एक ईमेल मिला था, जिसमें कुछ ही देर में ब्लास्ट होने की चेतावनी दी गई थी और परिसर खाली करने को कहा गया था। मेल पढ़ते ही अधिकारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
ईमेल का पता लगाने में जुटी
पोस्ट ऑफिस प्रशासन के अनुसार, धमकी भरे मेल में मध्य प्रदेश के सभी जोन के पासपोर्ट कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की चेतावनी का जिक्र किया गया था। फिलहाल पुलिस ईमेल का पता लगाने में जुटी है।
मेल में लिखा है…
मुसलमान के दुश्मनों.…
हम कोयंबटूर के मुसलमान हैं जिन्हें एक कड़वी सच्चाई का पता चला है। उदय निधि के चालक परिवार ने हमें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और हमें बचाने के बहाने सजा दी । हमारे जिन नेताओं ने पिछले चुनाव में डीएमके का समर्थन किया था उन सभी को अब इस उदयनिधि ने uapa के तहत गिरफ्तार करवा दिया इसका हमने समर्थन किया था।
जब हमने उनकी पोल खोलने की कोशिश की तो तमिलनाडु के मीडिया घरानों ने हमें रोक दिया, इसलिए हम एआईएडीएमके के पास आए हैं, लेकिन आपने भी हमें निराश किया । सच कहूं तो कोयंबटूर में नक्सलियों और पाकिस्तान सेल की मदद से हमारे पास सिर्फ तीन-चार इमारत को उड़ने लायक ही संसाधन थे, हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें इनका इस्तेमाल करना पड़ेगा, क्योंकि हमें विश्वास था कि आपका मीडिया डीएमके सरकार की पोल खोलने में हमारी मदद करेगा।
हमें विश्वास था कि कम से कम दूसरे आजाद पत्रकार तो डीएमके के गुलाम नहीं है, लेकिन उन्होंने भी हमें निराश किया फिर हमने तमिलनाडु की अदालत का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्होंने भी हमें निराश किया। इसलिए हमने अपने पास मौजूद बमों का इस्तेमाल करके आज दोपहर 12:10 पर आपका पासपोर्ट पोस्ट ऑफिस पर हमला किया है हम सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, कृपया सभी लोगों को वहां से हटा लें।
नक्सली ISI डीएमके जिंदाबाद।
कुछ नहीं मिला
बम स्क्वायड प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही बम स्कॉट और डॉग्स स्कॉट की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, तकरीबन 1 घंटे तक पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस के आसपास की सघन चेकिंग की लेकिन किसी भी तरह का बम होना नहीं पाया गया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!