इस सूबे के पांच मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़/अमृतसर।
पंजाब में लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब राज्य के पांच प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई। गुरुवार को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्तों और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इन मंदिरों को मिली धमकी
जानकारी के अनुसार, अमृतसर के दुर्ग्याना मंदिर, पटियाला के काली देवी मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, भटिंडा के माइसर खाना मंदिर तथा पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच मंदिर परिसरों में विस्फोट किए जाएंगे।
स्वर्ण मंदिर पर हुए सैन्य अभियान का बदला बताया
धमकी भरे संदेश में यह भी लिखा गया कि यह कार्रवाई वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर पर हुए सैन्य अभियान का बदला है। अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की बरसी से दो दिन पहले आए इस धमकी भरे ईमेल में जून 1984 में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए विवादास्पद सैन्य अभियान के बारे में टिप्पणियां की गई हैं।
तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक, जालंधर में पुलिस टीम ने देवी तालाब मंदिर में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि यह धमकी दहशत फैलाने के इरादे से दी गई प्रतीत होती है, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है। यह ताजा घटना पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर इसी तरह की धमकियों के बाद सामने आई है, जो बाद में फर्जी साबित हुईं।
मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई
धमकी मिलने के बाद सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जालंधर में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी धमकी है। इससे पहले जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी मिली थी, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। इधर, चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। ्र
अंबाला-दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी
धमकी भरे ईमेल में लोगों को 5 और 6 जून के दौरान अंबाला-दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने तथा अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!