चुनाव से पहले धमकी: नाम वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा; दोनों अध्यक्ष पद के हैं प्रत्याशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिवार व व्यापार को बर्बाद करने की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल समाज के 26 जुलाई को होने वाले चुनाव के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय (श्यामसुंदर) गोयल को विरोधी प्रत्याशी कमल अग्रवाल द्वारा जान से मारने की धमकी देने से सनसनी फैल गई है।
पूरा समाज हैरान है कि ये सम्मानीय लोग इस स्तर पर उतर सकते हैं। स्थिति ये है कि गोयल तुरंत रावजी बाजार थाने पहुंचे और आवेदन दिया। खास बात ये है कि दोनों ही छावनी अनाज मंडी के व्यापारी हैं। इसे मंडी की व्यापारिक लड़ाई से भी जोड़ करके देखा जा रहा है।
पीड़ित संजय (श्यामसुंदर) गोयल ने बताया कि कल सुबह 9.15 बजे कमल अग्रवाल का वाट्सएप काल आया। जैसे ही उठाया, वैसे ही उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दी। उन्होंने इस बात के लिए धमकाया कि वो अग्रवाल समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद चुनाव से अपना नाम वापस ले लें, अन्यथा जान से मार दूंगा। गोयल ने बताया कि अग्रवाल ने परिवार व व्यापार को बर्बाद करने की धमकी भी दी। कुल 2.56 मिनट के काॅल में कमल अग्रवाल बहुत कुछ बोले।
हालांकि, मैंने इनकार कर दिया। कल नाम वापसी की आखिरी तारीख थी, लेकिन मैंने नाम वापस नहीं लिया। फोन के बाद उन्होंने लिखित आवेदन बनाया और रावजी बाजार थाने पहुंचकर दिया। पुलिस ने जांच में आवेदन ले लिया।
शाम को फिर पुलिस ने मेरे बयान लिए। गोयल ने बताया कि दो-तीन दिन से चुनाव से नाम वापसी हेतु कमल अग्रवाल, पवन गोयल, राजेश बंसल (पम्प) एवं अन्य लोग दबाव बना रहे हैं। कमल अग्रवाल ने मेरे प्रतिद्वंद्वी दिनेश बंसल (पंप) के कहने पर उन्हें धमकी दी है।
मैंने किसी को काॅल नहीं किया...
मामले में कमल अग्रवाल ने कहा कि गोयल जो चाहें आरोप लगा सकते हैं। मेरे बारे में तो बाजार बता देगा। मैं तो समिति का सदस्य भी नहीं हूं। मैंने किसी को कोई काॅल नहीं किया। वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश बंसल ने कहा कि मैं तो राजस्थान में हूं और मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
26 को 21 पदों के लिए वोट डालेंगे 8600 सदस्य
श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 26 जुलाई को होंगे। इसमें 21 पदों के लिए लगभग 8600 सदस्य वोट डालेंगे। खाटू श्याम पैनल से संजय गोयल मैदान में हैं, जबकि सनातन पैनल से दिनेश बंसल (पंप) चुनाव लड़ रहे हैं।
अध्यक्ष के अलावा एक पुरुष व एक महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री और सह संयोजक के आठ पदों के अलावा 13 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा।
संबंधित समाचार

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!