हजारों लोगों ने गाया वंदे मातरम् पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा: कुलकर्णी नगर में डाॅ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने परोसा भोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देश का अभिमान है। हमारा दायित्व है कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के बलिदान को सदैव याद रखे।
इसके चलते ही बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ वंदे मातरम् गाया। बाद में भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
कुलकर्णी नगर के पार्षद व पूर्व एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व स्वप्निल कोठारी शामिल हुए।
इस दौरान डा. अंबेडकर के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद हजारों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत गाया। इस तरह पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस मौके पर कुलकर्णी नगर के करीब दस हजार लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक जीतू यादव ने बताया कि वार्ड के अधिकतर लोग इस आयोजन में शामिल हुए और वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
भोजन प्रसादी का वितरण... कुलकर्णी नगर के कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर पार्षद यादव और विधायक मेेंदोला ने रहवासियो को भोजन परोसा।
इस तरह हर्षोल्लास से डा. आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गाकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया।
देशभक्ति की भावना होना जरूरी
कुलकर्णी नगर के पार्षद यादव ने कहा कि वंदे मातरम् देशभक्ति का जज्बा जगाने वाला राष्ट्रीय गीत है। यह गीत देश का अभिमान है। इसे गाने से किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए। जिस देश में रहते हैं, उस देश के प्रति देशभक्ति की भावना होना जरूरी है।
यह भले ही व्यक्तिगत रुचि पर निर्भर हो, लेकिन जब देश की बात आए तो यह सभी लोगो की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। जो इस गीत को गाने पर आपत्ति जताते हैं, वह देशभक्ति का दिखावा करने वाले मौका परस्त होते हैं। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान देश का सम्मान होता है।
हमारा राष्ट्रीय गीत देश का अभिमान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है। इसे गाकर देशभक्ति व्यक्त होती है। हर कोई अपने देश के प्रति देशभक्ति का प्रदर्शन करता है, जबकि हमारा राष्ट्रीय गीत देश का अभिमान है। इसे गाने से किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।
जो लोग आपत्ति जताते हैं, ऐसे लोग देशभक्त नहीं हो सकते हैं। देश में राष्ट्रीय गीत का गान होने से एकजुटता दिखाई देती है। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गीत गाकर एकजुटता दिखाई जिससे देशभक्ति का माहौल बन गया।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!