बेहतर काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी; कलेक्टर बोले-लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब काम के आधार पर ही अधिकारियों का मूल्यांकन होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कमजोर काम करने वालों पर कार्रवाई तय है। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा के पत्रों के निराकरण और विभिन्न प्राथमिकता वाले विषयों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और अभियानों की सख्त समीक्षा की गई।
31 मार्च तक लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश
बैठक में राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक लंबित सभी मामलों का निराकरण 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाए। बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण और कब्जा विवाद जैसे मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाने पर जोर दिया गया।
सीएम हेल्पलाइन और अभियानों पर फोकस
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, संकल्प से समाधान अभियान और अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की बेहतर होती परफॉर्मेंस को और मजबूत किया जाए।
बिजली सुरक्षा पर सख्ती, हटेंगे अनावश्यक तार
बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। खंभों और डीपी पर लगे अनावश्यक तारों को तुरंत हटाने और पूरी व्यवस्था की जांच कर सुधार करने के आदेश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, खासकर फसल कटाई के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए।
खाद्य सुरक्षा: डेयरी और दूध विक्रेताओं पर निगरानी
खाद्य सुरक्षा के तहत डेयरी और दूध विक्रेताओं के यहां विशेष अभियान चलाकर सैंपल लिए जाएंगे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अच्छे काम पर सम्मान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि अच्छे काम को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि लापरवाही या कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई तय है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!