इस टीवी अभिनेत्री के साथ हुई बदसलूकी: किस समारोह के बाद कहां हुआ विवाद; मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमकाने का प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
टीवी अभिनेत्री कांची सिंह ने वुमन पावर अवॉर्ड-2026 कार्यक्रम के बाद बदसलूकी और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डिनर के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नाम लेकर धमकाने की कोशिश भी हुई।
अभिनेत्री के मुताबिक, 14 मार्च को आयोजित अवॉर्ड समारोह के दौरान सब कुछ सामान्य रहा। कार्यक्रम समय पर पूरा हुआ और भुगतान भी ठीक से किया गया। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें एक निजी डिनर में आमंत्रित किया, जहां से विवाद की शुरुआत हुई।
कांची सिंह ने बताया कि डिनर के दौरान लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि इन वीडियो का उपयोग प्रचार के लिए किया जाएगा। बाद में उनके वीडियो बिना अनुमति सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए गए, जिसे उन्होंने पेशेवर नियमों के खिलाफ बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वीडियो हटाने या इसके बदले भुगतान की बात की, तो रेस्टोरेंट संचालक के साथ बातचीत में प्रभावशाली लोगों से संबंध होने की बात कही गई और मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। कांची के अनुसार, यह पूरी तरह अनुचित था।
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वीडियो हटाने की मांग पर उनसे पहले डिनर का बिल चुकाने की बात कही गई, जबकि उनका उस लेन-देन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने आयोजक पर भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें सहयोग नहीं मिला।
हालांकि,अमानते रेस्टोरेंट संचालक मनीष शर्मा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि न कोई बदसलूकी हुई और न ही किसी तरह की धमकी दी गई। उनके अनुसार, अभिनेत्री की सहमति से ही वीडियो बनाए गए थे और प्रमोशन को लेकर पहले सहमति बनी थी, बाद में अतिरिक्त भुगतान की मांग की गई।
आयोजक बीना श्रीवास्तव ने भी कहा कि कार्यक्रम सफल रहा और सभी भुगतान समय पर किए गए। उनके मुताबिक, विवाद बाद की परिस्थितियों और आपसी समन्वय की कमी के कारण उत्पन्न हुआ। कांची सिंह ने अंत में कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं, बल्कि ऐसे मामलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!