मां की चिंता में अस्पताल में पूरी रात सोफे पर सोया यह वरिष्ठ नेता: इतने दिन से हैं भर्ती; स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने क्या अपडेट दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में पूरी रात एक छोटे से सोफे पर बिताई। वे मां की सेहत को लेकर चिंतित थे और उनके पास ही रुके रहे।
सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत के चलते 24 मार्च की रात अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है और कोई गंभीर खतरा नहीं है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में कहा कि, “मैं अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। हर बेटे की तरह मैं भी उनकी सेहत को लेकर परेशान था।” उन्होंने एक केरल की नर्स की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरी रात हर घंटे आकर उनकी मां का हालचाल लेती रही और उन्हें संबल देती रही।
मां की तबीयत के चलते राहुल गांधी बुधवार को संसद की सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए और केरल दौरा भी रद्द करना पड़ा। उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम में पहुंचे। राहुल ने केरल की जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और केरल की पी विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए रोजगार और जवाबदेही के मुद्दे उठाए। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के वादे भी किए।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने गुरुवार को बताया कि सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अब स्थिर है। कोई गंभीर स्थिति नहीं है। 79 साल की नेता को मंगलवार रात करीब 10:22 बजे बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!