इन वरिष्ठ नेता का बिहार का नया मुख्यमंत्री बनना तय: चुने गए विधायक दल के नेता; नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, पहली बार बनेगा भाजपा का सीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।अब यह लगभग तय हो गया है कि नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी कल शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। शिवराज के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे हैं। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में भी सम्राट चौधरी को दल का नेता चुना गया।15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।
इस्तीफा दिया नीतीश कुमार ने
करीब दो दशकों से बिहार की सत्ता संभाल रहे नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो गई। इस्तीफे से पहले हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने अपनी पूरी क्षमता से काम किया और आगे भी नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।
एनडीए की बैठक में लगी अंतिम मुहर
आज ही एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया। इसमें सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी। चौधरी ने इस अवसर कहा कि मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। वे बोले- उनके साथ मैंने काम किया है। अब उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है। बैठक में उनके प्रस्तावक नीतीश कुमार ही बने। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
पटना में तेज सियासी हलचल
सुबह से ही पटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने लगातार नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार साथ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी भी पटना पहुंच चुके हैं।
भाजपा की बैठक में तय होगी रणनीति
भाजपा विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति और नेतृत्व पर चर्चा होगी। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी को अहम माना जा रहा है।
सहयोगी दलों की अलग-अलग बैठकें
दोपहर में एनडीए के सभी घटक दल-जेडीयू, भाजपा, हम, आरएलजेपी और आरएलएम अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो आगे की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
भावुक दिखे मंत्री, बदलेगा सियासी समीकरण
नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद कई मंत्री भावुक नजर आए। कुछ ने सार्वजनिक रूप से भावनाएं भी जाहिर कीं। बिहार में इस बदलाव के साथ ही राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने तय माने जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!