इस स्कूल ने खुद कराई पानी और खाने की जांच: प्रशासन ने रिपोर्ट खारिज की; किचन फिलहाल रहेगा बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में 150 बच्चों के बीमार होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। स्कूल परिसर के आरओ पानी में ई-कोलाई (E. coli) और कोलीफॉर्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया मिलने के बाद सील किए गए स्कूल किचन को दोबारा शुरू कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से कराई गई निजी जांच रिपोर्ट को जिला प्रशासन ने मानने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जांच रिपोर्ट आने और क्लीन चिट मिलने तक स्कूल का किचन बंद ही रहेगा।
प्रबंधन ने खुद कराई जांच, रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी
प्रारंभिक जांच में पानी और खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर किचन की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर पानी और भोजन के सैंपलों की निजी लैब से जांच कराई। रिपोर्ट सामान्य होने का दावा करते हुए इसे जिला प्रशासन को सौंपा गया और किचन दोबारा शुरू करने की अनुमति मांगी गई। बताया जा रहा है कि इस संबंध में भोपाल से लेकर इंदौर तक अधिकारियों से भी संपर्क किया गया।
प्रशासन ने रिपोर्ट नहीं मानी, दोबारा भेजे सैंपल
जिला प्रशासन ने निजी लैब की रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने पानी और खाद्य पदार्थों के नए सैंपल लेकर उन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने और सभी सैंपल सुरक्षित पाए जाने के बाद ही किचन खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
नियमों के अनुसार, यदि पहली जांच में सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित पक्ष दोबारा जांच की मांग कर सकता है। दूसरी जांच में भी सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो मामला अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है।
अमूल आइसक्रीम कंपनी ने भी की अपील
मामले में अमूल स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा था। इसके खिलाफ कंपनी ने भी नियमानुसार अपील दायर की है।
इन सैंपलों में मिली थीं गंभीर गड़बड़ियां
आरओ का पानी: पीने योग्य नहीं पाया गया। जांच में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले।
तुअर दाल: गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इसमें खराब और दोषयुक्त दानों की मात्रा अधिक मिली।
फीकी सेंव और नमकीन: उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए। इनमें दुर्गंध और मानकों से अधिक अवांछित तत्व मिले।
रिफाइंड सोयाबीन तेल: जांच में निर्धारित सीमा से अधिक सीसा (Lead) पाया गया।
अमूल स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम: गुणवत्ता संबंधी कई कमियां सामने आईं और सैंपल फेल हो गया।
इन खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट रही संतोषजनक
जांच में शरबत, राजमा, चावल, मसाले, जीरा, राई और गेहूं के सैंपल मानकों के अनुरूप पाए गए।
23 सैंपलों की हुई थी जांच
प्रशासन की टीम ने स्कूल से कुल 23 खाद्य एवं पानी के सैंपल लिए थे। इनमें सबसे गंभीर गड़बड़ी आरओ के पानी और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम में सामने आई।
प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई गई थी कि दूषित पानी और खाद्य पदार्थों के कारण ही एक साथ करीब 150 बच्चे बीमार हुए थे। अब सभी की नजर दूसरी सरकारी जांच रिपोर्ट पर है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और स्कूल किचन दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!