इस राष्ट्रपति को लगा झटका: युद्ध रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास: कांग्रेस की मंजूरी बिना सैन्य कार्रवाई पर रोक की मांग; रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव।
ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने एक प्रस्ताव पारित कर मांग की है कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकते।
प्रस्ताव 215-208 मतों से पारित
हाउस में यह प्रस्ताव 215-208 मतों से पारित हुआ। खास बात यह रही कि चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ देते हुए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मतदान किया। इसे रिपब्लिकन पार्टी के भीतर बढ़ती असहमति का संकेत माना जा रहा है।
प्रस्ताव सीनेट में पेश
प्रस्ताव में कहा गया है कि ईरान के खिलाफ आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को कांग्रेस की स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। यदि मंजूरी नहीं मिलती है तो अमेरिकी सैन्य बलों को अभियान से वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। अब यह प्रस्ताव सीनेट में पेश किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रम्प इस प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं।
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी जनता के बीच भी मतभेद
इससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट कहा था कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई का फैसला पूरी तरह उनका अपना था। उन्होंने कहा था कि इस निर्णय के लिए न तो किसी ने उन पर दबाव डाला और न ही किसी ने उन्हें प्रभावित किया। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी जनता के बीच भी मतभेद देखने को मिल रहे हैं। बढ़ती ईंधन कीमतों और संभावित आर्थिक असर को लेकर चिंता बढ़ रही है। ऐसे में प्रतिनिधि सभा का यह फैसला ट्रम्प प्रशासन की विदेश नीति और सैन्य रणनीति पर बढ़ते सवालों को भी दर्शाता है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!