इस अफसर की संपत्ति इतने करोड़ तक पहुंची: बैंक खातों में मिले लाखों रुपए; लोकायुक्त जांच जारी, परिवार और फर्मों के खाते फ्रीज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर (ACE) शिवराम सेमिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सेमिल और उनके परिवार से जुड़ी चल-अचल संपत्तियों का मूल्य करीब 17.12 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले की जांच जारी है और संपत्तियों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई गई है।
25 बैंक खाते, 62.89 लाख रुपए जमा
लोकायुक्त जांच में शिवराम सेमिल, उनकी पत्नी, बेटे, बहू और उनसे जुड़ी फर्मों के 25 बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। एसबीआई और आईडीबीआई बैंक सहित विभिन्न खातों में करीब 62.89 लाख रुपये जमा मिले हैं।
जांच में शुभम इलेक्ट्रिकल और कॉर्निश पावरजोन से जुड़े छह बैंक खाते भी सामने आए हैं। बेटे सौरभ सेमिल के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) होने की जानकारी भी मिली है।
मुरैना में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि का पता चला
जांच के दौरान मुरैना में एक मकान, 20×40 फीट का प्लॉट और करीब सवा बीघा कृषि भूमि होने की जानकारी मिली है। मकान की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए और उसमें मौजूद घरेलू सामान का मूल्य 7.51 लाख रुपए आंका गया है। इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज पंजीयन विभाग से जुटाए जा रहे हैं।
खाते फ्रीज, आयकर और निवेश का रिकॉर्ड तलब
लोकायुक्त ने सेमिल, उनके परिवार और संबंधित फर्मों के बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं। साथ ही आयकर विभाग से आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी गई है। सेबी को भी पत्र भेजकर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों का विवरण मांगा गया है।
प्रमोशन के एक सप्ताह बाद हुई थी कार्रवाई
शिवराम सेमिल को हाल ही में पदोन्नति मिली थी। इसके लगभग एक सप्ताह बाद लोकायुक्त ने इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना सहित 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की थी।
शुरुआती जांच में 14.54 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई थी, जो अब बढ़कर 17.12 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। लोकायुक्त का कहना है कि जांच अभी जारी है और नए दस्तावेज मिलने पर संपत्तियों का दायरा और बढ़ सकता है।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!