इतने इंस्पेक्टर बने डीएसपी: इतने अधिकारियों की जाएगी थानेदारी; कार्यवाहक अधिकारियों को नहीं किया जाएगा पदावनत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो गई है। गृह विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा के बाद 372 पुलिस अधिकारियों को इंस्पेक्टर से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, जो अधिकारी वर्तमान में कार्यवाहक डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन इस बार नियमित पदोन्नति सूची में शामिल नहीं हो सके, उन्हें उनके वर्तमान पद से नहीं हटाया जाएगा।
वे कार्यवाहक डीएसपी के रूप में ही कार्य करते रहेंगे और उन्हें पदावनत (डिमोशन) नहीं किया जाएगा।
50 से अधिक अधिकारियों को छोड़नी होगी थानेदारी
पदोन्नति के बाद प्रदेशभर में 50 से अधिक थाना प्रभारियों को अपने थानों का प्रभार छोड़ना होगा।दरअसल, इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं जो पहले कार्यवाहक डीएसपी का पद स्वीकार नहीं करने के कारण इंस्पेक्टर रहते हुए थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।
अब नियमित पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें डीएसपी के रूप में नई पदस्थापना दी जाएगी। पदोन्नति सूची में शामिल 261 कार्यवाहक डीएसपी और इंस्पेक्टर अब नियमित रूप से डीएसपी बन गए हैं। ऐसे अधिकारियों को थाना प्रभार छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
इंदौर के कई थाना प्रभारी भी प्रभावित
इंदौर जिले में भी कई थाना प्रभारी पदोन्नति के बाद अपने वर्तमान पद से हटेंगे।
संजू कामले – थाना प्रभारी, छोटी ग्वालटोली
आरडी कानवा – थाना प्रभारी, परदेशीपुरा
विनय आर्य – थाना प्रभारी, चंद्रावतीगंज
इन अधिकारियों को अब डीएसपी पद पर नई पदस्थापना दी जाएगी।
कुछ अधिकारी पदोन्नति से वंचित
विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ थाना प्रभारी इस बार पदोन्नति सूची में शामिल नहीं हो सके। इनके खिलाफ विभागीय जांच या अन्य प्रशासनिक कारण लंबित होने के चलते उनकी पदोन्नति फिलहाल रोक दी गई है। जांच पूरी होने के बाद उनके मामलों पर निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में कई जिलों के थानों में थाना प्रभारियों के फेरबदल की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!