खबर
Top News

इस आईटी कंपनी ने की बड़ी छंटनी: 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला; दुनियाभर में 30 हजार लोगों की गई जॉब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
इस आईटी कंपनी ने की बड़ी छंटनी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है, जिससे आईटी सेक्टर में चिंता बढ़ गई है।

अचानक फैसले से कर्मचारियों में नाराजगी
छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी का फैसला अचानक लिया गया, जिससे उन्हें संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला। हालांकि, कंपनी के अंदर पहले से बदलावों की चर्चा थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नौकरी जाने की उम्मीद नहीं थी।

वैश्विक स्तर पर भी कटौती
बताया जा रहा है कि Oracle पहले ही दुनियाभर में करीब 30,000 नौकरियों में कटौती कर चुकी है। इससे साफ है कि यह सिर्फ भारत तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि वैश्विक रणनीति का हिस्सा है।

कंपनी का पक्ष
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया कि संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। कई पद अब आवश्यक नहीं रह गए हैं। कामकाज को अधिक सरल और प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मुआवजा पैकेज
निकाले गए कर्मचारियों को कंपनी की ओर से कुछ वित्तीय सहायता देने की बात कही गई है, जिसमें हर साल की सेवा पर 15 दिन का वेतन। एक महीने की सैलरी बैलेंस। अवकाश (लीव) का भुगतान। ग्रेच्युटी (यदि लागू)। नोटिस पीरियड का वेतन। अतिरिक्त 2 महीने की सैलरी शामिल हैं।

हालांकि, यह पैकेज उन कर्मचारियों को मिलेगा जो कंपनी से शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने के लिए सहमत होंगे।

छंटनी के पीछे की वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, Oracle अब अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव कर रही है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रोजेक्ट्स पर फोकस। डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश। पारंपरिक कामकाज में कटौती।

OpenAI डील का असर
कंपनी ने हाल ही में OpenAI के साथ 300 अरब डॉलर से अधिक के बड़े सौदे का जिक्र किया था, जिसके बाद उसकी परफॉर्मेंस देनदारियां 359% बढ़कर 455 अरब डॉलर तक पहुंच गईं।

IT सेक्टर में बढ़ी अनिश्चितता
इस घटनाक्रम ने आईटी सेक्टर में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। अगर आने वाले समय में छंटनी का दूसरा दौर होता है, तो हजारों और कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है।

संबंधित समाचार

पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

1 minute ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

2 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

4 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

8 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

13 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

18 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

27 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

42 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

44 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!